• November 20, 2025 5:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – अलग-अलग गांव में डूबकर दो की मौत…

ByReporter Pranay Raj

Jul 16, 2025

राज – 9334160742 

सिलाव थाना क्षेत्र के पत्थला टिल्हा गांव में पानी भरे पइन में डूबकर युवक की मौत हो गई। मृतक स्व. देवकी बिंद के 31 वर्षीय पुत्र कृष्ण बिंद हैं।
परिजनों ने बताया कि युवक रात में खेत देखने जा रहे थे। जिसके बाद देर तक नहीं लौटें। सुबह में उनकी लाश पानी भरे पइन में मिली। अंदेशा है कि पैर फिसलने से युवक पानी भरे पइन में गिर गए। जहां डूबकर उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि पाेस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। परिजन के बयान पर यूडी केस दर्ज हुआ।
इसी प्रखंड के कृपा बिगहा गांव में पोखर में डूबकर 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। मतक अशोक चौधरी का पुत्र कृष कुमार है। परिवार ने बताया कि बच्चा पोखर में मछली देखने गया था। उसी दौरान पैर फिसलने से गिर गया। जहां डूबकर उसकी मौत हो गई।