• June 6, 2025 11:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में डूबकर दो की मौत, जानें घटना…

Sep 22, 2021

सूरज – 7903735887 

इस्लामपुर थाना इलाके में पैमार नदी में नहाने के दौरान डूबकर 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक सिलाव थाना इलाके के तेतरिया गांव निवासी अर्जुन मांझी का 20 वर्षीय पुत्र रोशन मांझी है। परिजन ने बताया कि वह अपने भतीजा के साथ मछली मारने पैमार नदी के पास गया था। जहां घर लौटने के दौरान वह स्नान करने लगा। उसी दौरान डूबकर उसकी जान चली गई।
इसी तरह दीपनगर थाना अंतर्गत सिपाह गांव के पंचाने नदी में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबकर जोरारपुर निवासी नरेश प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार की मौत हो गई। परिवार ने बताया कि डूबने पर ग्रामीण युवक को निकाल निजी क्लिनिक लाएं। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। युवक तीन भाइयों में छोटा है। छह माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।