• June 6, 2025 9:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दूल्हे की कार से कुचलकर दो की मौत, जाने घटना…

Apr 21, 2024

राज – 7903735887 

 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के छितरबिगहा गांव में शादी समारोह में जलमासा पर दूल्हे की कार से कुचलकर दो लोगों की मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

परिजन ने बताया कि फतुहा थाना क्षेत्र के बांकीपुर-मछरियावा निवासी रमेश सिंह के पुत्र मिथलेश कुमार की शादी कुलदीप सिंह की पुत्री से थी। रात में शांतिपूर्वक शादी संपन्न हो गई। रविवार की सुबह विदाई के दौरान दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर टेंट में चला गया | जहां टेंट के अंदर बैठे लोग चपेट में आ जख्मी हो गए | दो जख्मी युवक को इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया गया जहां दोनों की मौत हो गई। मृतकों में पटना जिला के शाहजहापुर थाना क्षेत्र के नियामतपुर निवासी जर्नादन प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र दुल्हन का  मामा सुशील कुमार उर्फ गुड्‌डू और बृजनंदन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार सिंह है। जो दूल्हे के ममेरा भाई थे। घटना में दो अन्य लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

करायपरसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के कारण दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी है।