• November 20, 2025 12:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्ची समेत दो की मौत, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Mar 14, 2022

सौरभ – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में रविवार की शाम शौच गए अधेड़ की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक सरयुग यादव के 40 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है। परिवार के लोग विद्युत विभाग की लापरवाही से घटना बता रहे हैं। गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

परिवार ने बताया कि अधेड़ शौच के लिए गए थे। उसी दौरान लुंजपुंज तार के संपर्क में आकर करंट के शिकार हो गए। जिससे उनकी जान चली गई। विद्युत विभाग की लापरवाही से अधेड़ की जान गई। लुंजपुंज तार को दुरुस्त करने के लिए कई बार कर्मियों को कहा गया। सभी अनुसना कर दिए। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। खेत में गिरे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आकर हादसा हुआ।

इसी तरह हरनौत थाना अंतर्गत फलहनवां गांव में सोमवार को ट्रैक्टर पलटने से दबकर 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका शंभू पासवान की बेटी माही कुमारी है। बच्ची स्कूल की टिफिन में घर खाना खाने घर जा रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।