• February 25, 2026 11:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मजदूर के दो बच्चों की चली गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 30, 2021

राज – 7903735887 

पावापुरी सहायक थाना अंतर्गत दुर्गापुर गांव के बघार खंधा के समीप रविवार को पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर ईंट भट्‌ठा के मजदूरों के दो बच्चे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रांची के वोडो थाना क्षेत्र के कोकोडिह निवासी बुधुआ उरांव 6 वर्षीय पुत्र रंजीत उरांव और सोमनाथ उरांव का 7 वर्षीय पुत्र रंजीत उरांव के रूप में की गई। बच्चों के माता-पिता कई वर्षों से गांव के ईंट भट्‌ठा पर काम करते हैं। दोनों बच्चा खेल रहा था उसी दौरान घटना हुई।
स्थानीय बताया कि ईंट भट्‌ठा पर रांची का मजदूर परिवार वर्षों से काम करता है। मजदूर के बच्चे खेल रहे थे। मिट्‌टी कटाई से हुए गड्‌ढ़े में पानी जमा था। खेलने के दौरान दोनों बच्चे गड्‌ढ़े में गिर गए। जिससे दोनों की डूबकर मौत हो गई। ओपी प्रभारी शकुंतला कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।