• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर पर चढ़कर रोड़ेबाजी-फायरिंग कर दो बाइकों को किया क्षतिग्रस्त…

ByReporter Pranay Raj

Jun 6, 2024

आशीष – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के कखड़ा गांव में बदमाशों ने घर पर चढ़कर जमकर गोलीबारी और रोड़ेबाजी की। पुलिस घटना का कारण रास्ता विवाद बता रही है।पीड़ित परिवार मुकेश कुमार और अशोक कुमार बताया कि दर्जनों की संख्या में बदमाशों ने घर पर चढ़कर जमकर रोड़ेबाजी और गोलीबारी की। दो बाइकों का भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

नूरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना रास्ते को विवाद को लेकर दो गोतिया के बीच हुआ है। सात लोगों पर नामजद और 6 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मौके से दो बाइक व दो खोखा जब्त हुआ।