• June 6, 2025 10:26 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चुनावी शिकंजा: राइफल-पिस्टल संग दो गिरफ्तार, जाने कार्रवाई…

Apr 7, 2024

राज – 7903735887 

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस बदमाशों पर तेजी से शिकंजा कसने में जुटी है। इसके तहत गोखुलपुर और रहुई थाना पुलिस ने इलाके में कार्रवाई कर राइफल-कट्टा के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से एक देसी राइफल, दो देसी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुआ।

गोखुलपुर थाना पुलिस ने शाहपुर में छापेमारी कर एक अपराधी को लोडेड रायफल, लोडेड पिस्तौल और गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी शंभू कुमार है।

वहीं, रहुई थाना पुलिस ने ओरा मोड़ पर छापेमारी कर एक अपराधी को लोडेड देसी पिस्तौल और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश संजीव कुमार ओरा गांव निवासी है।

छापेमारी दल में गोखुलपुर थानाध्यक्ष शिवम कुमार सुमन, देवेन्द्र पंडित और रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, शशि रंजन कुमार मिश्रा शामिल थे। डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि दोनों बदमाशों पर संबंधित थाना में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया। चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।