• February 25, 2026 12:52 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 9 कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, जानें क्या थी योजना…

ByReporter Pranay Raj

May 5, 2022

राज – 7903735887 

हिलसा थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम खजुरबन्ना गांव में छापेमारी कर 9 कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से दो बदमाश फरार होने में सफल रहा। बदमाश अपराध की योजना बना रहे थे। उसी दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रेड की।

प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि कुछ बदमाश एक जगह जमा होकर अपराध की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही छापेमारी की गयी। दो बदमाश भाग निकलें। दो को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। उनके पास से कारतूस मिले हैं। बदमाशों की पहचान बिहारी रोड निवासी प्रशांत कुमार व चंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में की गयी है। छापेमारी टीम में कुणाल चंद्र सिह, नीरज कुमार, धर्मेश गुप्ता, अमित कुमार आदि मौजूद थे।