• February 25, 2026 2:17 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 10 लाख रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार, खुलासा से होटल संचालक हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Sep 4, 2021

सूरज – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस ने होटल संचालक से 10 लाख रंगदारी मांगने की घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। होटल कर्मी का मास्टरमाइंड निकला। गिरफ्तार बदमाशों में जहानाबाद जिला के मख्दुमपुर थाना क्षेत्र के उपाध्याय बिगहा निवासी होटल कर्मी प्रदुमन कुमार और उसका ममेरा भाई इसलामपुर के सकरी गांव निवासी संजीत पासवान है।

डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि 1 सितंबर को बदमाश ने फोन कर होटल सागर इन के मालिक प्रवीण कुमार सिंह से दस लाख रुपए रंगदारी की मांग की। जिसका केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। मोबाइल नंबर की जांच से बदमाशों का सुराग मिला। दोनों बदमाशों को राजगीर से पकड़ा गया। कर्मी प्रदुमन ने रंगदारी वसूलने की योजना बनाई थी। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार, दारोगा जितेंद्र कुमार व डीआईयू के अधिकारी व कर्मी शामिल थे।