• November 20, 2025 6:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहर से हेराेइन बिक्री करते सरगना संग दो गिरफ्तार, जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Apr 8, 2024

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने गौरागढ़ में छापेमारी कर नशीला पदार्थ हेरोइन बिक्री करते सरगना समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश नरसलीगंज निवासी विनोद कुमार का सरगना पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ राहुल कुमार और चौधरी कॉलनी निवासी महेश प्रसाद का पुत्र आकाश कुमार है। बदमाशों के पास से 46 पुड़िया हेरोइन, 1430 रुपया नगदी और एक मोबाइल बरामद हुआ। हेरोइन का वजन 23.27 ग्राम है।

बिहार थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। 46 पुड़िया हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आशुतोष स्मैक बिक्री गिरोह का सरगना है। दोनों कैदी की मौत के बाद उपद्रव करने के आरोपित हैं। छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, प्रशिक्षु दारोगा गौरव कुमार सिंह, तौकीर खान, धर्मेंद्र कुमार, सुशील कुमार पासवान, आरक्षी सोनू कुमार, अमन कुमार, गौरव कुमार शामिल थे।