• June 7, 2025 12:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्या-डकैती का दो आरोपी गिरफ्तार, जानें घटना…

Sep 11, 2021

सौरभ – 7903735887 

हरनौत थाना पुलिस ने कार्रवाई कर हत्या व डकैती कांड के दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार डकैती का आरोपी पोरई गांव निवासी राकेश यादव उर्फ राकेश और हत्या का आरोपी नेहुसा बिगहा निवासी जय प्रकाश प्रसाद है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। छापेमारी हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा के नेतृत्व में हुई। टीम में अन्य पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि आरोपी राकेश यादव को चंडी मोड़ के समीप से पकड़ा गया। बदमाश का लंबा आपराधिक इतिहास है। इसी तरह हत्या के आरोपी जय प्रकाश को उसके घर से पकड़ा गया। दोनों केस में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

एक नजर घटनाओं पर
नूरसराय के अजयपुर गांव निवासी महेंद प्रसाद के पुत्र सौरभ कुमार 17 मार्च की दोपहर बाइक पर सवार हो गांव लौट रहे थे। उसी दौरान सात बदमाशों ने हथियार के बल पर उनसे बाइक, मोबाइल, कैमरा और 4200 रुपया नगदी लूट लिया। इसी तरह हरनौत के नेहुसा बिगहा गांव में 2 सितंबर की दोपहर आपसी विवाद में बदमाशों ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर गौतम कुमार को जख्मी कर दिया। जख्मी की मौत इलाज के दौरान 7 सितंबर को हो गई।