• November 20, 2025 5:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ताला तोड़ बैंक में चोरी का प्रयास…

ByReporter Pranay Raj

Nov 7, 2020

 क्राइम डेस्क – 7903735887 

सक्रिय बदमाशों ने शुक्रवार की रात ग्रामीण बैंक की शाखा में ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया। घटना इसलामपुर के जैतीपुर स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में हुई। शटर नहीं टूटने से चोरी होने से बच गई। प्रबंधक शशिभूषण कुमार ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज करया है।
प्रबंधक ने अंदेशा जताया कि बदमाश अंधेरा होने के बाद बैंक की सीढ़ी के नीचे छिप गया होगा। रात होने के बाद मेनगेट में लगे तीन तालों को काट दिया। शटर की वजह से अंदर नहीं घुस गया। सुबह में टूटे ताला पर कर्मियों की नजर गई। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।