• November 20, 2025 7:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पंचायत चुनाव: नए चेहरों पर भरोसा, जानें कौन हुए विजयी…

ByReporter Pranay Raj

Nov 13, 2021

राजा – 7903735887 

मतगणना केंद्र नालंदा कॉलेज में शनिवार को बिहारशरीफ और परबलपुर प्रखंड की मतगणना की गई। वोटरों ने ज्यादात्तर नए प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। जिप के चार सीटों पर नए लोग विजयी हुए। दोनों प्रखंडों को मिलाकर 76 फीसद मुखिया को हार का मुंह देखना पड़ा। बिहारशरीफ जिला परिषद क्षेत्र के प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक के पुत्र भी चुनाव हार गए। जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष कुमारी मीरा सिन्हा को मात खानी पड़ी। इसी तरह परबलपुर में पिलीछ पंचायत के मुखिया को छोड़ अन्य सभी पंचायतों के पुराने मुखिया को करारी हार मिली।

जानें परिणाम:

विजेता मुखिया :-

बियावानी- प्रमोद यादव
डुमरावां -राजकुमार मांझी
तुंगी -मंती देवी
परोहा -माधुरी देवी
नकटपुरा -रामप्रवेश मिस्त्री
मेघी-नगवां- उर्मिला देवी
कोरई -ललीता देवी
पचौड़ी- श्रवण कुमार
तिउरी -रुक्मिणी कुमारी
सकरौल -बेबी देवी
छबिलापुर -राकेश कुमार
मुरौरा -सोनाली
पावा -पिंकी कुमारी
हरगावां -आशिया फातमी
पलटपुरा- सुलमूल आफरीन
सरवहदी -सुधांता कुमारी
सिंग्थू -अनिरुद्ध कुमार वर्मा
तेतरावां – कविता देवी-01

जिला परिषद पूर्वी, बिहारशरीफ :
विजेता :
गीता देवी

जिला परिषद पश्चिमी, बिहारशरीफ
विजेता:
ममता कुमारी: 7474

जिला परिषद दक्षिणी, बिहारशरीफ
विजेता :
अनीता देवी : 4729