• November 20, 2025 6:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भगवान भरोसे बड़ी पहाड़ी का हिरण्य पर्वत की सुरक्षा, पहाड़ से कूदी किशोरी…

ByReporter Pranay Raj

Oct 9, 2023

राज – 7903735887 

हिरण्य पर्वत के शिव मंदिर के पीछे सोमवार की शाम किशोरी आत्महत्या करने के लिए पहाड़ से नीचे कूद गई। नीचे गिरने की बजाय वह बीच में ही झाड़ियों में अटक गई। शोर सुनकर जमा हुए स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो थी। उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जख्मी रहुई थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीया है।
स्थानीय लोगों की माने तो किशोरी एक युवक के साथ पहाड़ पर आयी थी। दोनों शिव मंदिर के पीछे थे। दोनों की बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसके बाद किशोरी पहाड़ से नीचे कूद पड़ी। घटना के बाद युवक वहां से भाग निकला। शोर मचाने पर स्थानीय लोग जमा हुए। कुछ साहसी युवक पहाड़ से नीचे उतरे और किशोरी को झाड़ियों से निकालकर उपर लाया गया। सूचना पाकर पहुंचे 112 वाहन के कर्मियों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
पर्वत पर लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। यहां हर दिन छेड़खानी-छिनतई हो रही है। इसके बाद भी पुलिस यहां नियमित गश्ती नहीं करती। ताजा घटा सोहसराय थाना क्षेत्र में हुई। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि वह घटना की जांच में जुट गए हैं।