• November 20, 2025 5:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बहन की हरकत से परेशान भाई ने दे दी जान…

ByReporter Pranay Raj

Dec 11, 2024

राज – 9334160742 

बेन थाना क्षेत्र के जंघारो गांव में बुधवार की सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का कारण बहन की हरकत से परेशान होना बताया जा रहा है। मृतक विजय प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र रौशन उर्फ बंटी हलवाई का काम करते थे। सुबह में काम कर वह घर आया। इसके बाद कमरे में सोने चले गए। परिवार के लोग उसे जगाने कमरे में गए तो वह फंदे पर लटका मिला।

चर्चा है कि बहन का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। रौशन द्वारा मना करने के बाद भी युवती, प्रेमी से बातचीत करती थी। जिसका ताना गांव के कुछ लोग भाई को दते थे। इसी कारण युवक ने जान दी। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।