• November 20, 2025 6:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कारगिल दिवस: वतन पर मिटने वाले सपूतों को श्रद्धांजलि, मंत्री ने कहा…

ByReporter Pranay Raj

Jul 26, 2024

सौरभ – 9334160742 

कारगिल दिवस के मौके पर वतन पर मिटने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शहर के शहीद-ए-कारगिल पार्क में जवानों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मंत्री श्री कुमार ने कहा कि देश की सीमा पर वीर जवान दिन-रात अपनी जान की बाजी लगाकर
रक्षा करते हैं। उनकी वजह से ही हम आज सुरक्षित हैं। कारगिल युद्ध में हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। उनकी शहादत को हम कभी नहीं भूल सकते। आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिन हमें हमारे वीर जवानों के बलिदान को याद दिलाता है। हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए कर्मठता से कार्य करना चाहिए। इस मौके पर पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।