राज –
ट्रैफिक डीआईजी सुशांत कुमार सरोज बुधवार को बिहारशरीफ पहुंचे। वरीय अधिकारी ने यहां स्मार्ट सिटी भवन में डीएसपी व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
डीआईजी ने बताया कि दुर्घटना में मौत का आंकड़ा कम करना और शहरवासियों को जाम से निजात दिलाना ट्रैफिक पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। सड़क पर ऑटो व ई रिक्शा लगाने से शहर में जाम लगता है। इस तरह की स्थिति को बंद करना है। सड़क पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी बढ़ानी है। ट्रैफिक नियमों का पालन कराने से दुर्घटना में मौत का आंकड़ा कम होगा।
दुर्घटना में मौत होने पर आश्रितों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए। इसके लिए वरीय पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित विभागों के साथ तालमेल बिठाकर शीघ्र मुआवजा आश्रित को दिलाएं।
इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी खुर्शीद आलम, सदर डीएसपी-1 नूरुल हक, ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुशील कुमार राहुल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

