• June 6, 2025 10:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ईंट-पत्थर से कूचकर टोटो चालक की हत्या, जाने वारदात…

Jun 13, 2024

सूरज – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत पितौंजिया गांव के कचड़ा संग्रहण केन्द्र में गुरुवार को युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की ईट-पत्थर से कूच-कूचकर हत्या की गई है।

मृतक दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी सिया पासवान का 32 वर्षीय पुत्र रंजय पासवान है ₹। वह टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

मृतक के भाई चंद्रशेखर पासवान ने बताया कि रंजय टोटो चलाता था। हर दिन 12 बजे दिन में घर आकर फिर शाम में निकलता था। मगर बुधवार को दोपहर में घर नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद जब परिवार वालों ने फोन लगाया तो उसका मोबाइल बंद बताने लगा। खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच रहुई थाना पुलिस ने फोन कर उन्हें मोबाइल पर शव पहचान करने को बुलाया। इसके बाद उन्होंने भाई की शव की पहचान की। परिवार वालों को आशंका है कि बदमाशों ने हत्या कर टोटो और मोबाइल लूट लिया।

रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि शरीर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान है। जिससे प्रतीत होता है कि ईंट पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका है। टोटो भी नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम करा, परिजनों के हवाले कर दिया गया। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।