• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – काल ने नहीं दिया युवक को रेलवे की नौकरी ज्वाइन करने का मौका…

ByReporter Pranay Raj

May 2, 2023

राज – 7903735887  

राजगीर थाना क्षेत्र के राजगीर-गया मार्ग पर जू-सफारी के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत हो गयी। मृतक वेना थाना क्षेत्र के सिहुली गांव निवासी स्व. देवेन्द्र प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार है। परिजन ने बताया कि वह रेलवे में गुड्स गार्ड के पद पर चयन हो गया था। ज्वायनिंग लेटर आने से पहले ही मौत आ गयी।

चाचा रामहरि यादव ने बताया कि वह किसी काम से राजगीर गया था। वहां से वापस घर लौट रहा था। जू-सफारी के पास पीछे से किसी वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक पेड़ से टकरा गयी और कुंदन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।