• November 20, 2025 7:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कागज का बंडल फेंक ,रुपए का बंडल छीन कर भागा बदमाश …

ByReporter Pranay Raj

Mar 31, 2022

सौरभ – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के पीएनबी शाखा से 30 हजार निकाल कर घर जा रही महिला से दाे बदमाश झांसा दे महिला को कागज का बंडल दे 30 हजार रुपया छीनकर फरार हो गया। पीड़िता शेरपुर निवासी रूबी देवी है। महिला पीएनबी की शाखा से रुपए निकाल पैदल घर लौट रही थी। उसी दौरान घटना हुई। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। सीसीटीवी में कैद बदमाशों की तस्वीर के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

महिला ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में रुपया निकासी के लिए पहुंची। जहां दो बदमाश उसके आगे-पीछे घूमने लगा। चिकनी-चुपड़ी बातों से महिला को उस पर संदेह नहीं हुआ। रुपया निकाल महिला पैदल गांव की ओर लौट रही थी। उसी दौरान दोनों बदमाशों ने रुपया छीन लिया। शोर मचाने ग्रामीण बदमाश को खदेड़ने लगे। तो बदमाश एक बंडल फेंक फरार हो गया। बंडल के ऊपर पांच सौ का नोट था, नीचे कागज। लोगों को लगा कि बदमाश रुपया फेंक दिया है। बंडल हाथ में लेने पर पता चला कि वह कागज का है। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। फुटेज के आधार पर बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।