• November 20, 2025 6:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लूटी वाहन के साथ तीन लुटेरा गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Aug 3, 2021

राज – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस ने सोमवार की रात अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर लूटी ई-रिक्शा व मोबाइल को बरामद करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश सिलाव के नानद गांव निवासी सोनू कुमार, राजगीर के नाहुब निवासी प्रताप कुमार और नाेनही गांव निव8ासी ललन कुमार है।

राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों ने 27 जुलाई को बिहारशरीफ के खैराबाद निवासी सुनील वर्मा को नशीला पदार्थ खिला, ई रिक्शा और मोबाइल लूट लिया था। जिसका केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

तकनीक के सहारे पुलिस को बदमाशों का सुराग मिला। जिसके बाद तीनों लुटेरों को पकड़ा गया। बदमाशों की निशानदेही पर लूटी रिक्शा और मोबाइल बरामद हुआ। कार्रवाई में सिलाव थानाध्यक्ष पवन कुमार समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।