• February 25, 2026 2:52 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लूट की बाइक-लैपटॉप समेत तीन सड़क लुटेरा गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Apr 11, 2022

राजा – 7903735887 

हिलसा पुलिस ने तीन सड़क लुटेरों को भुड़कुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूट की दो बाइक, लैपटॉप, सात मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार लुटेरों में मुन्ना कुमार, नीतीश केवट और आकाश केवट शामिल है। छापेमारी हिलसा डीएसपी के नेतृत्व में की गई। टीम में थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण, कुणाल चंद्र सिंह, चंदन कुमार, नीरज कुमार, धर्मेश गुप्ता, सद्दाम हुसैन समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में हाल के दिनों में कुछ सड़क लूट की घटना हुई थी। जिसके खुलासे के लिए एसपी ने उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया था। तकनीक का इस्तेमाल कर टीम गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर ली। पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है।