राज – 9334160742
राजगीर थाना अंतर्गत होटल मयूर में 14 साल की किशोरी के साथ ब्वॉय फ्रेंड समेत तीन बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। केस दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। होटल का कमरा सील कर संचालक को पकड़ा गया। घटना 26 मई की शाम में हुई। नाबालिग ब्वॉय फ्रेंड झांसा देकर किशोरी को होटल ले गया था। जहां पहले से उसका दो दोस्त मौजूद थे। तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एफएसएल टीम ने कमरा से साक्ष्यों का नमूना एकत्र किया।
इनकी हुई गिरफ्तारी
राजगीर के सेवरेज रोड निवासी धर्मेंद्र कुमार का पुत्र नीरज कुमार, रामहरि पिंड निवासी मंगलजीत कुमार का पुत्र सूरज कुमार, शिव स्थान निवासी श्रवण कुमार का होटल संचालक पुत्र अभिषेक कुमार। एक किशोर निरुद्ध
आरोपों में किशोरी ने बताया है कि वह 7वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। छठी कक्षा का छात्र उसका ब्वॉय फ्रेंड था। झांसा दे ब्वॉय फ्रेंड उसे होटल के एक कमरा में ले गया। जहां पूर्व से उसका दो दोस्त मौजूद था। तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद परिवार को घटना की जानकारी दी। तब परिवार के लोग किशोरी के साथ शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचे।
हुई त्वरित कार्रवाई
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया। तीनों आरोपितों को गया जिला से पकड़ा गया। इसके बाद कमरा सील कर होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
छापेमारी टीम में अंचल इंस्पेक्टर संजय कुमार, राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह, दारोगा संजीव कुमार सिंह, दारोगा सीमा कुमारी समेत अन्य पुलिस कर्मी।