• November 20, 2025 5:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग घटना में किशोरी समेत तीन की गई जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 29, 2024

राज – 9334160742 

राजगीर थाना क्षेत्र के ठाकुर स्थान के पास गुरुवार को तालाब में डूबकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक स्व.महेंद्र यादव के 50 वर्षीय पुत्र तरुण यादव हैं। ग्रामीणों की मानें तो अधेड़ तालाब किनारे बैठकर आराम कर रहे थे। उसी दौरान उनकी आंख लग गई। एकाएक जागकर अधेड़ तालाब की ओर चले गए। उसी दौरान पैर फिसलने से तालाब में गिरकर, डूबकर उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह दीपनगर थाना क्षेत्र के डीटीओ कार्यालय के समीप एनएच पर गुरुवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि, घटना में एक रिश्तेदार जख्मी हो गए। मृतका रहुई थाना क्षेत्र के शामाबाद गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी रूबी देवी हैं। जख्मी दीपनगर के कंचनपुर निवासी अरविंद प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।

उधर, अस्थावां थाना अंतर्गत नोआवां गांव में तालाब में डूबकर किशोरी की मौत हो गई। मृतका अजय प्रसद की 13 साल की पुत्री सोनी कुमारी है। परिवार ने बताया कि किशोरी शौच के लिए घर से निकली थी। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।