• February 25, 2026 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थरथरी में घास काटने गई अकेली महिला को तीन बदमाशों ने पकड़कर…

ByReporter Pranay Raj

Jan 30, 2026

राज –

थरथरी थाना अंतर्गत मेहत्रवां गांव के खंधा में घास काटने गई अकली महिला को पकड़कर तीन बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर बदमाश जेवर छीनकर फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है।

आरोपों में महिला ने बताया है कि रोज की तरह वह पशुओं के लिए बघार से घास लेकर घर लौट रही थीं। इस बीच गांव के तीन मनचलों ने अकेली देखकर पकड़ लिया और गलत करने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर बदमाश मंगलसूत्र छीन छीनकर भाग गया।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मेहत्रवां गांव निवासी राधे जमादार के पुत्र गंछा कुमार, नंदू जमादार के पुत्र दीपक कुमार और श्रवण जमादार के पुत्र दुसंत कुमार को आरोपित किया गया है। पुलिस छापेमारी में जुटी है।