• November 20, 2025 5:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग हादसे में तीन ने गंवाई जान, जाने घटना

ByReporter Pranay Raj

Dec 20, 2023

सूरज- 7903735887 

इस्लामपुर थाना अंतर्गत लोहार टोली मोहल्ला में ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार जख्मी हो गया। मृतक खुदागंज थाना क्षेत्र के बड़की मैदी गांव निवासी स्व. सत्येन्द्र रविदास का पुत्र रामकुमार है। उसके मामा इचहोस गांव निवासी विपिन कुमार घटना में बाल-बाल बच गये।

विपिन ने बताया कि वह भांजे के साथ बाइक से इचहोस जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया। रामकुमार सड़क पर गिर गया और उसका सिर गाड़ी से कुचल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि ईंट लदे ट्रैक्टर से घटना हुई है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। बीडीओ मुकेश कुमार ने पारिवारिक सहायता के तहत परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

इसी तरह बिन्द थाना क्षेत्र के कथराही मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को धक्का मार दिया। घटना में एक भाई की मौत हो गयी। दूसरा जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के हुड़रहिया गांव निवासी सकलदेव यादव के पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गयी। भाई राहुल कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, एकंगरसराय थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर पेट्रोप पंप के पास सोमवार को अज्ञात वाहन के धक्के से युवक जख्मी हो गया था। बुधवार को इलाज के दौरान महाराजगंज गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र पवन कुमार की मौत हो गयी।