• February 25, 2026 9:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में तीन की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 20, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत योगीपुर मार्ग के ब्रह्मस्थान गांव के पास बुधवार को पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत हो गई। मृतक योगीपुर निवासी विजेंद्र प्रसाद का पुत्र विकास कुमार है। घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

इसी तरह राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड के दीपनगर के समीप ट्रेन से कटकर 35 वर्षीया महिला की मौत हो गई। रेल थानाध्यक्ष विजय बहादुर राम ने बताया मृतका की पहचान कर ली गई। उसके परिजनों को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले किया जाएगा।

उधर, नालंदा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मैजिक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग जख्मी हो गए। मृतक बेगमपुर निवासी 35 वर्षीय रविशंकर यादव है। थानाध्यक्ष ने बताया ाकि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।