• November 20, 2025 6:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में तीन की गई जान, जानें कहां हुई मौत…

ByReporter Pranay Raj

Jul 20, 2021

राज – 7903735887 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अशियापुर गांव निवासी झिम्मी गोप की 81 वर्षीया मां महगी देवी की पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर मौत हो गई। परिजन ने बताया कि पईन पार करने के लिए ग्रामीणों ने एक बिजली का खंभा रख दिया। महिला उसी से पईन पार कर रही थी। इसी दौरान फिसलकर पानी में गिर गई। जहां डूबकर उनकी जान चली गई। इसी तरह चंडी थाना क्षेत्र के पड़री गांव में मंगलवार को लक्ष्मण बिंद का 4 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार पईन में डूबकर जान चली गई। खेलने के दौरान हादसा हुआ।

उधर, हिलसा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर फतुहा रेल थाना और हिलसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। मृतक मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।