• June 7, 2025 12:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुर्घटना में तीन की गई जान, जानें हादसा…

Dec 9, 2021

रोहित – 7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत मोकामा मार्ग पर ट्रैक्टर के डाला से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार जख्मी हो गया। मृतक इसुआ गांव निवसी विशुनदेव राम का पुत्र भूषण राम है। जख्मी मेदनी राम को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इसी तरह परबलपुर थाना अंतर्गत बड़ी मठ गांव के समीप बीते 7 नवंबर को ट्रक के टक्कर से बोलेरो सवार अधेड़ जख्मी हो गए थे। जख्मी की मौत बुधवार की रात इलाज के दौरान पटना में हो गई। मृतक रसुल्ला गांव निवासी 50 वर्षीय राम ईश्वर प्रसाद हैं।

उधर, राजगीर थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के समीप मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात बालू लदा ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। मृतक बिहारशरीफ के लहेरी मोहल्ला निवासी सिकंदर यादव का 18 वर्षीय पुत्र देवा कुमार है। संबंधित थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया।