• November 20, 2025 6:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत तीन की मौत, जाने घटनाएं…

ByReporter Pranay Raj

Oct 30, 2024

राज – 9334160742 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के निश्चलगंज बाजार में बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका परवलपुर थाना क्षेत्र के बबुरबन्ना निवासी रामशकल चौहान की 48 वर्षीय पत्नी के देवपति देवी हैं।

परिजनों ने बताया कि वह महिला छठ करती थीं। इसीलिए गंगा स्नान के लिए फतुहा गई थीं। जहां से लौटने के दौरान निश्चलगंज बाजार में खरीदारी करने लगी। उसी दौरान बाइक की टक्कर से उनकी जान चली गई। घटना के बाद सवार, बाइक समेत फरार हो गया।
थानाध्यक्ष अखिलेश झा बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर, उसे परिवार के हवाले कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज से बाइक की पहचान कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

इसी तरह अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां गांव में सर्पदंश से किसान की मौत हो गयी। मंगलवार की रात सुप्तावस्था में सांप ने 40 वर्षीय भूषण यादव को डंस लिया था। उन्हें इलाज के लिए शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया।
बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक को तीन बच्चे हैं। घर के वह इकलौते कमाऊ सदस्य थे। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

वहीं, नदी पार करने के दौरान पंचाने नदी में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनियामां गांव के 60 वर्षीय कृष्णा प्रसाद के रूप में हुई। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के मनियामां गांव के पास की है।

थानाध्यक्ष निशी कुमार ने बताया कि नदी पार करने के दौरान अधेड़ की डूबकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।