• November 20, 2025 6:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो बच्चा समेत तीन की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 12, 2024

सूरज – 7903735887 

अस्थावां थाना अंतर्गत अस्थावां गांव के देवी स्थान के समीप पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर एक साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक चैंपियन यादव का पुत्र दिव्यांशु कुमार है।
पिता ने बताया कि बच्चा घर के बाहर खाट पर था। उसकी मां शौच के लिए चली गई थी। लौटकर आने पर बच्चा गायब था। खोजबीन के दौरान बच्चे की लाश पानी भरे गड्‌ढ़े में उपलाई मिली। खेलने के दौरान बच्चे के पानी भरे गड्‌ढे में जाने का अंदेशा है।
इसी तरह बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव स्थित कुआं से शुक्रवार की सुबह एक बच्चे की लाश मिली। मृतक राजू यादव का तीन साल का पुत्र सुधांशु कुमार है।
रिश्तेदारों ने बताया कि खेलने के दौरान बच्चा गायब हो गया। खोजबीन में उसका पता नहीं चला। अगली सुबह मंदिर के पुजारी कुआं से पानी निकाल रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर कुआं के पानी में उपलाई लाश पर गई। गिरकर डूबने से मौत का अंदेशा परिवार जता रहा है।
उधर, मानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के पास तेज गति का ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। मृतक सारे थाना क्षेत्र के झरहापर निवासी नंदे यादव का 25 वर्षीय पुत्र सोनी यादव है्र।
मृतक के भाई ने बताया कि ट्रैक्टर पर ईट लोड करने के लिए मानपुर जा रहा था। उसी दौरान टर्निंग पर ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्‌ढ़े में पलट गया। वाहन से दबकर चालक की मौत हो गई। संबंधित थाना की पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया।