• November 20, 2025 7:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत तीन की हो गई मौत, जानें घटना ….

ByReporter Pranay Raj

May 24, 2021

आशीष – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में हुई घटना में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सिलाव थाना क्षेत्र के मौ गांव के पास रविवार की देर शाम हुई। यहां दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नवादा जिला के मोहिली गांव निवासी 25 वर्षीय अमन कुमार और मानपुर के सरबहदी निवासी लखन चौधरी की 50 वर्षीया पत्नी दुलारी देवी के रूप में की गई।
जख्मी राजगीर के बड़ाकर निवासी रॉकी कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया ले जाया गया।
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि रॉकी अपनी दादी सास को लेकर बाइक से बड़ाकर लौट रहा था। उसी दौरान उसकी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
इसी तरह नालंदा थाना क्षेत्र बेगमपुर गांव के समीप सोमवार को तालाब में डूबकर भट्‌ठा मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के रांची जिला के नरकोपि थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय गणेश भोक्ता के रूप में की गई। थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि मजदूर शौच के लिए निकला था। उसी दौरान घटना हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। मजदूर देवी भट्‌ठा पर काम करता था।