• February 25, 2026 12:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालन्दा- नालंदा में तीन बच्चियों के डूबने से हुई मौत, जाने कहां घटी घटना..

ByReporter Pranay Raj

Mar 7, 2020

क्राइम रिपोर्टर(7079013889) नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पितांबरपुर गांव में एक बड़ी घटना घट गई। जहां तालाब किनारे खेलने के दौरान तीन बच्चियों की गहरे पानी में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि तीनों अलग-अलग परिवार के हैं और तालाब किनारे खेल रहे थे। इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच शव को तालाब से बाहर निकाल अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गई है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतकों की पहचान गांव के ही राजेश पासवान के पुत्री सुप्रिया कुमारी 05 वर्ष, राकेश पासवान के पुत्री ज्योति कुमारी 05 वर्ष व राहुल पासवान के पुत्री राधा कुमारी 05 वर्ष के रूप में की गई है।