• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छत गिरने से मलबे में तीन बच्ची दबी, एक की मौत…

ByReporter Pranay Raj

Oct 6, 2024

राज – 9334160742 

बेन थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में रविवार को जर्जर मकान की छत गिरने से बच्ची की मौत हो गयी। एक बच्ची जख्मी हो गयी है। तीन-चार बच्चियां खाली पड़े मकान में खेल रही थी, तभी हादसा हुआ। मृतका रुपेश राम की छह वर्षीया पुत्री दुर्गा कुमारी है। जख्मी धर्मवीर राम की पुत्री सुगंधा कुमारी का इलाज परवलपुर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

किशोरी के चाचा राकेश राम ने बताया कि इंदिरा आवास का मकान काफी समय से खाली पड़ा था। जर्जर मकान खंडहरनुमा हो गया था। कई बार उसके मालिक से मकान का निर्माण कराने या गिराने के लिए कहा गया था। रविवार को बच्चियां खेल रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ छत गिर गयी। दुर्गा मलबे में दब गयी। सुगंधा किसी तरह बाहर निकल गयी। जब तक मलबा हटाया जाता, दुर्गा की मौत हो गयी थी। थानाध्यक्ष राजू रंजन ने बताया कि छत गिरने से बच्ची की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।