• June 6, 2025 11:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में तीन की गई जान, जानें घटना…

Dec 18, 2021

सौरभ – 7903735887 

परबलपुर थाना इलाके में शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक बेन थाना अंतर्गत रन्नू बिगहा गांव निवासी गनौरी महतो का 45 वर्षीय पुत्र मुकेश लाल सिन्हा उर्फ छोटू महतो हैं। अधेड़ की मौत पटना में इलाज के दौरान हुई।

इसी तरह थरथरी थाना क्षेत्र के कझियावां गांव में घरेलू कलह से आहत युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अरुण साव का 25 वर्षीय पुत्र राजकपूर है। मृतक की पत्नी रजनी कुमारी ने केस का आवेदन थाने में दिया है। जिसमें भैंसुर व परिवार के अन्य सदस्यों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।

उधर, चंडी थाना क्षेत्र के मल बिगहा गांव में शनिवार की शाम दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर पंच अनिल कुमार के 8 वर्षीय पुत्र सनराज की मौत हो गई। मुखिया ने बताया कि जूता उतारने के दौरान दीवार बच्चे पर गिर गई। जिससे मलबे में दबकर उसकी जान चली गई।