• February 25, 2026 5:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तीन चचेरे भाइयों की एक साथ हो गई मौत, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Feb 17, 2026

राज 

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के कठार पुल के पास मंगलवार की सुबह करीब 3:30 में अज्ञात वाहन से चकमा खाकर कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीन चचेरे भाइयों की एक साथ मौत हो गई। जबकि, दो सवार जख्मी हो गए। सभी जहानाबाद जिला से दोस्त की बहन की तिलक में शामिल होने एकंगरसराय के भातू बिगहा आए थे। जहां से लौटने में हादसा हुआ। दो जख्मी युवकों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में जहानाबाद जिला के नगर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा निवासी विनय शंकर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, दिलीप कुमार के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और उदय कुमार के 20 वर्षीय पुत्र उद्देश्य कुमार। जख्मी कुल्लू और सूरज इलाजरत हैं।

तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी जख्मी को अस्पताल लाई। जहां दो युवकों को मृत घोिषत कर दिया गया। एक युवक की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हुई।