राज
नगरनौसा थाना पुलिस ने सलेमपुर गांव छापेमारी कर हिथयार, कारतूस बरामद करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घर से एक राइफल, एक कट्टा, 18 कारतूस व एक बिंडोलिया बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाशों ने गृहस्वामी गुड्डू कुमार सहयोगी राजीव कुमार और किशोर प्रसाद शामिल है।
थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गुड्डू अपने घर में हिथयार रखे है। जिसके बाद मकान की घेराबंदी कर हिथयार बरामद करते हुए गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार की निशानदेही पर उसके दो सहयोगियों काे पकड़ा गया।
बदमाश वर्चस्व कायम करने व ग्रामीणों को धमकाने की मंशा से घर में हिथयार रखे था।छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावा जमादार मुकेश कुमार, विमल कुमार तिवारी, रमेश प्रसाद, धर्मेंद्र यादव, सिपाही अनिकेत कुमार, दिनेश कुमार, काजल कुमारी और राज कुमार शामिल थे।

