• November 20, 2025 5:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हथियार के साथ झपट्‌टामार समेत तीन गिरफ्तार….

ByReporter Pranay Raj

Apr 16, 2022

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह एक मोबाइल झट्‌टामार गिरोह के बदमाश को पकड़ा गया। हथियार के साथ पकड़ा गया बदमाश तुंगी गांव निवासी अरविंद सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार और राजेश सिंह का पृुत्र अमीत राज है। झपट्‌टामार मानपुर थाना क्षेत्र के धनुकी गांव निवासी अर्जुन पासवान का पुत्र नवल पासवान है।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान तुंगी रोड से वाहन चेकिंग के दौरान बाइक की डिक्की से कट्‌टा बरामद हुआ। जिसके बाद बाइक सवार दो युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। अप्रिय घटना को अंजाम देने की मंशा से दोनों बदमाश हथियार लेकर जा रहा था। इसी तरह मोबाइल झपट्‌टामारी के आरोपी को पकड़ा गया। बदमाश झपट्‌टामार गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है। तीनों बदमाशों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।