• November 20, 2025 7:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, गोली मार गिराई थी लाश…

ByReporter Pranay Raj

Feb 27, 2022

राज – 7903735887 

बिंद के मसिया बिगहा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। 23 की रात बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी थी। जिससे पुत्र की मौत हो गई। मृतक छोटन पासवान के पुत्र धर्मवीर पासवान हैं। गिरफ्तार मुख्य आरोपी छोटू महतो उसका सहयोगी अशोक कुमार और राहुल कुमार है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार, 9 कारतूस व मैगजीन बरामद किया है। सहयोगियों ने हथियार छिपाने में सहयोग किया था।
महिला के पिटाई का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अभय कुमार, दारोगा बिंदेश्वरी सिंह, जमादार उमेश प्रसाद समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।
सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि महिला की पिटाई के विरोध पर बदमश ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। मृतक के पुत्र ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।