• November 20, 2025 5:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर संग तीन गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 20, 2025

राज – 9334160742 

नगर थाना की पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को सोगरा हाई स्कूल सेंटर से सॉल्वर गिरोह का शातिर संग तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। बायोमेट्रिक ऑपरेटर सॉल्वर को केंद्र में एंट्री कराने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। फिर दोनों की निशानदेही पर अभ्यर्थी धराया। तीनों पर नगर थाना में केस दर्ज किया गया। सॉल्वर गिरोह पटना का है। पूछताछ के आधार पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

गिरफ्तार लोगों में भोजपुर जिला के आयत थाना क्षेत्र के त्रिपुर साहिन गांव निवासी विवेक कुमार सिंह का पुत्र विकास सिंह, सॉल्वर बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी दिनेश झा का पुत्र प्रितम प्रियदर्शी और बायोमेट्रिक ऑपरेटर रहुई के हवनपुरा निवासी जितेंद्र सिंह का पुत्र अमन भारद्वाज है।

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि सॉल्वर गिरोह का शातिर सेंटर में एंट्री का प्रयास कर रहा था। उसके फोटो का मिलान नहीं हो रहा था। जिस पर तैनात पुलिस कर्मियों को संदेह हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि सॉल्वर विकास कुमार नामक अभ्यर्थी के बदले परीक्षा देने पहुंचा था।
ऑपरेटर के सहयोग से वह केंद्र में एंट्री ले रहा था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की निशानदेही पर अभ्यी विकास कुमार सिंह को अम्बेर चौक के पास से पकड़ा गया। ऑपरेटर ने अभ्यर्थी से 30 हजार व सॉल्वर ने 50 हजार रुपया लिया है। तीनों पर केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।