• November 20, 2025 7:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूर्व मुखिया को दी जान मारने की धमकी, ऑडियो वायरल

ByReporter Pranay Raj

Feb 25, 2022

राजा -7903735887 

थरथरी प्रखंड के जैतपुर पंचायत के पूर्व मुखिया को जान मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। चंडी थाना क्षेत्र के कान्धु पीपर निवासी पूर्व मुखिया रंजीत कुमार ने केस का आवेदन थाना में दिया है। धमकी का ऑडियो भी वायरल हुआ। पुलिस आरोपों की जांच में जुट गई है।

जैतपुर पंचायत के नवनियुक्त मुखिया सुदामा मांझी की मौत हो गई है। जिसके बाद पंचायत में उपचुनाव हाेना है। मृतक पूर्व मुखिया के नजदीकी थे। दूसरे पक्ष के लोग आशंकित है कि रंजीत फिर से किसी प्रत्याशी को समर्थन दे सकते हैं। इसी खुन्नस में धमकी दी गई। वायरल ऑडियो 15 मिनट से अधिक का है। जिसमें एक युवक कह रहा है पूर्व मुखिया रंजीत के पिता की उसने हत्या कराई। अगर उपचुनाव में वह प्रत्याशी का समर्थन करेगा तो उसे मार देंगे। थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि आरोपों की जांच में पुलिस जुट गई है।