• February 25, 2026 8:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पहड़तल्ली मोहल्ले में फिर गूंजी बूटों की धमक, नौ माह पहले हुआ था …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 15, 2022

राज – 7903735887 

जहरीली शराब कांड के नौ महीने बाद पुलिस-प्रशासन को एक बार फिर पहड़तल्ली की याद आयी। बूटों की धमक से पहाड़ गूंज उठा। पुलिस-प्रशासन की टीम ने शराब के लिए पहाड़ पर सर्च अभियान चलाया। हालांकि, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओ कुमार अनुराग व सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी कर रहे थे।

14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन दर्जनों लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था। उनमें से 11 लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी थी। कई लोगों की आंखें खराब हो गयी थी। उस समय पहड़तल्ली व छोटी पहाड़ी का इलाका चर्चा में रहा था। शराब कांड के पहले पहड़तल्ली व पहाड़ का पूरा इलाका शराब धंधेबाजों के लिए सेफ जोन बन गया था। जानकारों की माने तो घटना के बाद भी उस इलाके में शराब बिक रही है। भारी संख्या में पहुंचे पुलिस के जवानों ने घरों की तलाशी। कई लोगों के मुंह में मशीन लगाकर जांच की गयी। एसडीओ ने कहा कि आनेवाले त्योहारों के मौसम में शराब कांड जैसी घटनाओं को रोकने के लिए समय-समय पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर धंधेबाजों के बारे पता लगाने की कोशिश की जाती है। छापेमारी में सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार आदि शामिल थे।