• November 20, 2025 6:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इस बार 400 पार का लगा नारा, जाने सांसद-विधायक ने क्या कहा…

ByReporter Pranay Raj

May 20, 2024

राज – 7903735887 

भाजपा उत्तरी महानगर मंडल व राजग गठबंधन ने सोमवार को शहर के खंदकपर मोहल्ले में कार्यक्रम का आयोजन किया। नेताओं ने नागरिकों से राजग गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि लोगों को नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है।

सांसद ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार और बिहार में नीतीश सरकार विकास के नये आयाम गढ़ रही है। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लोगों को डबल इंजन वाली सरकार पर भरोसा है। नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण आज भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि मजबूत हुई है। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज सभी जाति-धर्म के लोगों को मिल रहा है। समाज के अंतिम तबके तक विकास की रौशनी पहुंच रही है। कार्यक्रम में नेताओं ने अबकी बार 400 पार का नारा लगाया। मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार डब्लू ने कहा कि भाजपा इस बार 400 पार कर विरोधियों को भारी शिकस्त देगी। इस मौके पर विपिन कुमार, भवानी सिंह, रिक्की कुमार समेत अन्य नेता मौजूद थे।