• November 20, 2025 5:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -जदयू नेता का यह आमंत्रण कार्ड बना चर्चा का विषय, सीएम भी कर रहे हैं सराहना  

ByReporter Pranay Raj

Feb 12, 2020

राज की रिपोर्ट 9334160742 

जिले में मुंडन समारोह का आमंत्रण कार्ड काफी चर्चा में है | कार्ड की खासियत यह है कि हरे भरे पेड़ों के बीच जल जीवन हरियाली का संदेश देते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगायी गयी है | पर्यावरण और धरती पर पानी बचाने का संदेश का यह मुंडन कार्ड हर किसी दे रहा है | यह अनोखी पहल जदयू मिडिया सेल के अध्यक्ष रिशु कुमार ने की है | इनके पुत्र , पुत्री व् भतीजा और भतीजी स्वार्णिश , ख़ुशी लक्ष्य और आरभ का मुंडन 16 फरवरी को है | इस उपलक्ष्य में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया हैं |

बिहारशरीफ के खंदकपर मोहल्ले के डॉक्टर कॉलोनी निवासी जदयू नेता मुख्यमंत्री द्वारा चलाये गए जल जीवन हरियाली से इतने प्रभावित हुए कि वे आमंत्रण कार्ड को ही हरियाली के प्रति लोगों को जागरूक करने का माध्यम बना डाला | वे जहाँ भी आमंत्रण देने जा रहे हैं उनके द्वारा इस पहल की हर कोई प्रशंसा कर रहे है | धन्यवाद के साथ खूब बधाईयॉं भी मिल रही है | जदयू नेता बताते है कि वे अपने बच्चों के मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को भी आमंत्रण दिए हैं | मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश को देते इस कार्ड को देख काफी खुश हुए और उन्हें फोन कर इस तरह की पहल और को भी करने की बात कही | मुख्यमंत्री से मिले मार्गदर्शन के आलोक में रिशु कुमार अपने जान व् पहचान वालों को भी हरियाली के पार्टी लोगों को जागरूक करने लिए प्रेरित कर रहे हैं | जिनके पास मुंडन का कार्ड पहुँच  रहा है | वे मुक्त कंठ से इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं |