• June 6, 2025 9:35 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुघर्टनाओं को रोकने में मददगार साबित हो रहा यह एप, जानें कैसे करता है काम 

Feb 26, 2022

सूरज – 7903735887 

सड़क पर होने वाली दुघर्टनाओं को रोकने में इंट्रीग्रेटेंड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस एप काफी कारगर साबित हो रहा है। सड़क दुघर्टनाओं को रोकने व घायलों को त्वरित मदद पहुंचाने में कारगर हैं। इसी को लेकर पुलिस लाइन ,राजगीर थाना और हिलसा में पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस लाइन में  पुलिस पदाधिकारियों को रॉल आउट मैनेजर तनवीर आलम ने तकनीकी जानकारियां दीं।

प्रशिक्षण में बताया गया कि पुलिसकर्मी दुर्घटना स्थल पर मोबाइल एप के जरिए विवरण दर्ज करेंगे। इसमें घटना में प्रभावित व्यक्ति का नाम, उम्र, पता, वाहन नंबर, लाइसेंस संख्या, स्थान, दुर्घटना का संभावित कारण, फोटो तथा वीडियो अपलोड किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होते ही हादसे की सूचना संबंधित आरटीओ, डीटीओ, स्वास्थ्य विभाग, एनएचआई व पीडब्लयूडी के पास पहुंच जायेगी। इसके बाद सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी कमियों को लेकर तुरंत जान सकेंगे और उन्हें ठीक कर पाएंगे। इतना ही नहीं इस एप के चलते घायल व्यक्ति को त्वरित इलाज मुहैया कराने में भी आसानी होगी।