• November 20, 2025 8:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ये क्या? एक ही रात चोरों ने बनाया सबसे ज्यादा चोरी का रिकॉर्ड…

ByReporter Pranay Raj

Dec 4, 2022

सूरज – 7903735887 

शनिवार की रात चोरों ने एक साथ दर्जन भर घरों से मोबाइल की चोरी कर ली। एक रात जिले में इतनी सारी चोरियां शायद पहली बार हुई। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी गांव में हुई। बदमाशों ने घरों से कीमती मोबाइल पर हाथ साफ किया। अगली सुबह नींद खुलने पर घटना का पता चला।

पीड़ितों में इंद्रेश पासवान, कारू पासवान, चिंटू पासवान, नगीना पासवान, प्रकाश कुमार, छोटन यादव, बब्लू यादव, संतोष उर्फ साधु समेत अन्य लोग शामिल हैं। पीड़ितों ने बताया कि सुबह नींद खुलने पर मोबाइल चोरी का पता चला। ग्राउंड फ्लोर से ही नहीं, बदमाशों ने तीसरी मंजिल से भी चोरी की।
थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि चार ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी का आवेदन दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।