• June 6, 2025 10:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो किसानों की मौत से मच गया कोहराम….

Jul 13, 2024
राज – 7903735887 
जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गयी। घटनाएं करायपरसुराय व चंडी थाना क्षेत्रों में हुई। पहली घटना चंडी थाना क्षेत्र के तीनी-लोदीपुर गांव में हुई। करंट से अरुण कुमार की जान चली गयी। परिजनों ने बताया कि वह मंझला खंधा में खेत पटाने के लिए मोटर में तार लगा रहा था। तभी करंट प्रवाहित तार के सम्पर्क में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
दूसरी घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में हुई। करंट से सुरेन्द्र महतो के 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की जान चली गयी। परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह खलसा खंधा में खेत का पटवन कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। परिजनों को पता चला तो इलाज के लिए उसे लेकर पटना जा रहे थे। रास्ते में ही धनरुआ थाना क्षेत्र के पभेड़ा मोड़ के पास उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। करंट से मौत की बात बतायी जा रही है।