• November 20, 2025 6:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वट पूजा कर रही महिलाओं में मच गई भगदड़, 40 महिलाएं जख्मी, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 6, 2024

सूरज  – 9334160742 

रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा गांव में वट सावित्री पूजा कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ में कुछ महिलाओं का जेवर भी गिर गया। कुछ महिलाओं ने भागने के बजाय मौके पर बैठकर खुदकु को साड़ी से पूरी तरह ढंक लिया। मधुमक्खी के डंक से करीब चालीस महिलाएं जख्मी हो गई। जिसमें कुछ बच्चा भी शामिल है। महिलाओं का इलाज सरकारी व निजी क्लिनिकों में कराया गया।

भेंडा और गोविंदपुर के रूबी देवी, सुचिता कुमारी, सोनी देवी ने बताई कि आज वट सावित्री का पूजा था तो हम लोग पूजा करने के लिए आए थे पूजा करने के दौरान अचानक मधुमक्खी उड़ने लगा तो हम लोग भागने लगे। जहां मधुमक्खियों ने खदेड़ कर काट लिया। लगभग 30 से 40 महिला एवं बच्चों को मधुमक्खियां ने काटा है। घायल महिला व बच्चे को इलाज के लिए पास में मौजूद उप स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर गए जहां उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा था। उसके बाद निजी क्लिनिक में इलाज कराने चले गए, फिर इसकी सूचना रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को दिया गया।जहां घंटो देर बाद उप स्वास्थ्य केंद्र गोबिंदपुर में डॉक्टर पहुंचे जहां घयालों को इलाज किया गया।