• November 20, 2025 5:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थाना के सामने दो पक्षों में हो गई उठम-पटकी, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 23, 2024

राज – 7903735887 

महिला थाना के गेट पर शनिवार को दो पक्ष के महिला-पुरुष उठम-पटकी करने लगे। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। महिलाएं एक-दूसरे का बाल खींचते हुए गाली-गलौज कर रही थी। पुरुष पक्ष के लोग भी लात-घूंसे चला रहे थे। घटना के समय एसपी के नेतृत्व में बिहार थाना से फ्लैग मार्च निकला था। सुरक्षा कर्मियों की नजर उठम पटकी पर गई तो वे लोग दौड़कर मौके पर आ गए और दोनों पक्षों को अलग कराया।
फिर सभी को महिला थाना ले जाया गया। दरअसल, दंपती के विवाद में दोनों पक्ष के लोग महिला थाना आए थे। थाना के बाहर उनलोगों की आपस में मुलाकात हो गई। दोनों एक-दूसरे को बुरा भला कहने लगे। इसके बाद आपस में भिड़कर लोग उठम-पटकी करने लगे। महिलाएं एक-दूसरे का बाल खींचकर गाली-गलौज कर रही थी। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।