• November 20, 2025 7:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर लाश रख किया हंगामा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 29, 2021

सूरज – 7903735887 

परबलपुर थाना क्षेत्र के बाजार में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग मजदूर की मौत के बाद, गुस्सायी भीड़ ने बुधवार को सड़क पर लाश रख हंगामा किया। आक्रोशित मुआवजा की मांग कर रहे थे। मृतक पवई गांव निवासी 68 वर्षीय चंदेश्वर रजक बाजार से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान घटना हुआ।
जाम की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आ गए। आश्रितों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार की सहायता व अन्य मुआवजा का आश्वासन मिला। तब मार्ग से जाम हटा। मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि का लाभ उपलब्ध कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना मंगलवार को हुई थी। जख्मी की मौत इलाज के दौरान देर रात पटना में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।